फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A dead insect was found in a plate of rabri-imarti in a sweet shop

Jaunpur News: मिठाई की दुकान में रबड़ी-इमरती की थाली में मिला मरा कीड़ा

Sat, 12 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A dead insect was found in a plate of rabri-imarti in a sweet shop
जौनपुर। कलेक्ट्रेट गेट नंबर-2 के सामने स्थित मशहूर मिष्ठान भंडार पर रबड़ी-इमरती की थाली में मरा हुआ कीड़ा पाया गया।मिठाई खाने बैठे रामपलट और डॉक्टर मुकेश जैसे ही प्लेट से निवाला उठाने लगे, तो नजर अचानक मिठाई में पड़े मरे कीड़े पर पड़ी। यह देख दोनों के हाथ कांपने लगे और दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना ने जिला मुख्यालय जैसी जगह पर खाद्य सुरक्षा की सच्चाई उजागर कर दी है। लोग पूछ रहे हैं कि जब शहर के बीचोबीच मिठाई की दुकान में कीड़ा परोसा जा सकता है तो गांव और कस्बों की हालत क्या होगी। रामपलट और डॉक्टर मुकेश ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उधर, दुकानदार ने इसे असावधानी वश हुई घटना बताते हुए माफी मांगी। फिलहाल, कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। सहायक आयुक्त खाद्य देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि उसकी जांच कराएंगे। हालांकि उनके यहां बिक्री इतनी है कि समान बचता नहीं लेकिन फिर भी गलती मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed