फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A criminal with a bounty of ten thousand rupees arrested

Jaunpur News: दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of ten thousand rupees arrested
नेवढ़िया। पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को रविवार की सुबह अहिरौली मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार एक वर्ष पहले 11 मार्च को थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में बरात आई थी। द्वारपूजा पर नाचने को लेकर बराती और घराती पक्ष में मारपीट हो गई थी। इसमें बरात आए घायल अनिल सरोज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी थी। वहीं मामले में वांछित दूसरे आरोपी राम सोनार उर्फ आदर्श निवासी गोपालपुर थाना रामपुर फरार चल रहा था। इस पर पुलिस अधिक्षक जौनपुर ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह अहिरौली मोड़ से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार



खुटहन। तिलवारी गांव स्थित एक बंद पड़े ढाबे पर चोरी की योजना बनाते समय पुलिस की घेराबंदी तोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपियों में एक को घटना के दो वर्षों बाद पुलिस ने पिलकिछा तिराहे से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि उक्त ढाबे पर नवंबर 2023 में पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को सूचना मिली कि उक्त मामले का वांछित बदलापुर थाना क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी प्रकाश निषाद पिलकिछा तिराहे पर खड़ा है। वह सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखा घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed