{"_id":"5ecd591e8ebc3e907c685ea9","slug":"a-corona-positive-woman-arrived-from-surat-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव महिला सूरत से पहुंची जौनपुर, 21 मई को सूरत में हुई थी जांच, 24 को आई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव महिला सूरत से पहुंची जौनपुर, 21 मई को सूरत में हुई थी जांच, 24 को आई थी रिपोर्ट
Tue, 26 May 2020 11:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
सूरत से आई एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूरत में ही उसकी जांच हुई थी और रिपोर्ट दो दिन पहले तब आई, जब वह घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई थी। मंगलवार को जौनपुर पहुंचते ही महिला को जिला अस्पताल में जांच के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसके साथ आए परिवार के सात सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
बदलापुर के बलुआ गांव निवासी महिला (46) परिवार के साथ सूरत में रहती थी। वहां तबीयत खराब होने पर 21 मई को उसकी सूरत में जांच कराई गई। कोरोना के संदेह में उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही महिला अपने परिवार के साथ घर आने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई थी। 24 मई को उसके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को ट्रेन के वाराणसी पहुंचने के बाद महिला वहां से बस में शाम 6 बजे जौनपुर आई। यहां से वह सीधे जिला अस्पताल गई। महिला ने जब खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से महिला को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उसके साथ आए सात लोगों के स्वैब का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। डीएम ने बताया कि महिला की जांच सूरत में ही हुई थी। उसके संपर्क में आए सभी लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन