फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A child who came to the market to buy goods dies after being hit by a car

Jaunpur News: सामान खरीदने बाजार आए बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A child who came to the market to buy goods dies after being hit by a car
मासूम बच्चे की मौत के बाद रोते बिवखते परिजन। संवाद
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार की सुबह सड़क हादसे में खट्टूल बनवासी (8) की मौत हो गई। वे सामान खरीदने के लिए बाजार आया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बाजार के रहने वाले फल व्यापारी अपनी अर्टिका कार सड़क पर निकाल रहे थे। इसी दौरान बच्चा कार की चपेट में आ गया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का बेटा खट्टूल बनवासी रविवार की सुबह अपने दोस्त के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने आया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद सरायख्वाजा पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद बच्चे के परिजन और ग्रामीण भी सरायख्वाजा थाने पहुंच गए थे। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed