फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A child was shot dead after an altercation in a minor dispute, case filed against three

Jaunpur News: मामूली विवाद में कहासुनी के बाद बच्चे को मार दी गोली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A child was shot dead after an altercation in a minor dispute, case filed against three
शाहगंज। मिल्लत नगर मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद 10 वर्षीय बच्चे को गोली मार दी गई। बच्चे की हालत गंभीर है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उसरहटा गांव निवासी अबुसाद के पोते अयान (10) पुत्र अफजल अपने ननिहाल मिल्लत नगर आया था। शुक्रवार को वह मामा अतिकुर्रहमान के साथ मोहल्ले के ही फैजान के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अरंद गांव निवासी आदिल अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान मामूली कहासुनी के बाद लोगों के उकसाने पर आदिल ने अयान को असलहे से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अरंद निवासी आदिल, मिल्लत नगर निवासी फैजान समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed