फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A child thrashed as a thief and deranged

वाराणसी : बच्चा चोरी की अफवाह में महिला समेत तीन को पीटा, 60 पर केस दर्ज, पुलिस से भी बदसलूकी

Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
A child thrashed as a thief and deranged
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बच्चा चोरी की अफवाह के चक्कर में लोगों की पिटाई करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को वाराणसी के जैतपुरा, कपसेठी और बड़ागांव थाना क्षेत्र में दो मजदूरों और एक महिला की पिटाई की गई। लोगों को समझाने गई पुलिस से जैतपुरा क्षेत्र में बदसलूकी भी की गई।

विज्ञापन


मामले जैतपुरा थाने में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, छह सितंबर को फातमान रोड पर मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में सिगरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जैतपुरा थाना क्षेत्र के कोनिया स्थित रेलवे ट्रैक के पास बच्चा चोरी की आशंका में स्थानीय लोगों ने मजदूर सरोज चौहान की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ भी बदसलूकी करते हुए हाथापाई की कोशिश की। लोगों का कहना था कि कार सवार चार लोग बच्चों से बात कर रहे थे। उनसे पूछताछ की गई तो तीन भाग निकले और एक पकड़ा गया। जैतपुरा थाने लाए गए सरोज की तहरीर पर पुलिस ने 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना कपसेठी बाजार की है। यहां एक ढाबे के पास शराब पी रहे मजदूर को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दांदूपुर निवासी अरशद अली का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

तीसरी घटना बड़ागांव थाना के कोइराजपुर गांव की है। 28 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान महिला की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी। पुलिस महिला को बड़ागांव थाने ले आई। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed