फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A case was registered due to negligence, yet he did not improve and took his life.

Jaunpur News: लापरवाही में दर्ज हुआ था मुकदमा, फिर भी नहीं सुधरे और ले ली जान

Tue, 05 Dec 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
A case was registered due to negligence, yet he did not improve and took his life.
जौनपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कालोनी (अहमद खां मंडी) में सीवर लाइन के काम के दौरान मजूदर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही से हुआ है। काम के दौरान फर्म मजदूरों व राहगीरों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखती। इसी वजह से संस्था पर पहले लापरवाही में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में अमृत योजना के तहत 269 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुंदर नगर काॅलोनी में पिछले काफी दिनों से सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है। नियम है कि जहां खोदाई होती है वहां लोहे का शेड लगाया जाता है, ताकि मिट्टी धसककर गिरने न पाए। जहां खोदाई चल रही थी, उस गली की चौड़ाई करीब पौने तीन मीटर ही है। गली संकरी होने व आवागमन चालू रहने से लोहे का प्लेट नहीं लगाई गई थी। संस्था के खिलाफ दो माह पहले लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि मियांपुर में सीवर पाइप लाइन के काम लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। इसके चलते एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया था। यहीं नहीं नवरात्र में सीवर लाइन के लिए सड़कों की खोदाई के बाद बैरिकेडिंग न होने से कई वाहन चालक के शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed