फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A case of dowry harassment has been registered against nine people including the husband

Jaunpur News: पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment has been registered against nine people including the husband
तेजीबाजार। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास और ससुर नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने दहेज में कार मांगने और पति पर नाजायज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार गांव निवासी राजमन साहू ने अपने बेटे सुजीत की शादी पांच महीने पहले 11 नवंबर 2024 को तेजीबाजार थाना क्षेत्र के विश्वपालपुर गांव निवासी राजेश साहू की बेटी कोमल के साथ धूमधाम से की थी। कोमल का आरोप है कि पति का किसी दूसरी लड़की से प्रेम संबंध है। इसे लेकर रोज दोनों में अनबन होने लगी। कोमल का आरोप है कि सुजीत की प्रेमिका ने दो महीने पहले फोन पर धमकी दी कि सुजीत का पीछा छोड़ दो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। सुजीत अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल कोलकाता के कादामटाला में रहकर जीवन निर्वाह करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोमल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति सहित नौ लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोमल ने कहा कि मेरे पिता शादी में अपनी हैसियत के अनुसार बाइक, जेवरात व अन्य उपहार दिए थे। पति, सांस, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद ,नंदोई एवं अन्य लोग मिलकर मुझसे चार पहिया वाहन की मांग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मैं अपने भाई को बुलाकर किसी तरह मायके पहुंची। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की कोमल साहू ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसके आधार पर सुजीत, परमीला, राजमन, अजीत, दीपा,नीलम, वीरेंद्र, विपिन एवं प्रेमिका के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत छह के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में शनिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित अलीपुर कापा निवासी सुभाष की पुत्री सपना का विवाह बीत वर्ष 10 जून को अशोकपुर निवासी दीपक के साथ हुआ था। 27 अप्रैल को विवाहिता की आत्महत्या की सूचना मायके वालों को दी गई। इस पर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन सरपतहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतका के पिता ने एसपी से शिकायत दी। एसपी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने आदेश दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी पति दीपक, ननद पूजा, ज्योति, भारती, सास प्रमिला एवं उसकी बहन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed