फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A case has been registered for allegedly embezzling Rs 7 lakh under the guise of allotment of a liquor shop.

Jaunpur News: शराब की दुकान के आंवटन की आड़ में 7 लाख हड़पने के आरोप में केस दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered for allegedly embezzling Rs 7 lakh under the guise of allotment of a liquor shop.
सिरकोनी। लाइन बाजार थाने में बुधवार को शराब की दुकान के आवंटन के नाम पर करीब सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के शिकार एक पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जालसाज ने आवंटित दुकान में पीड़ित को चौथाई हिस्सा देने का लालच देकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव निवासी अविशेष कुमार मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि बलिया जिले के दशरथ मिश्रा का छापरा गांव निवासी रजत कुमार से अच्छा संबंध था। रजत ने ऑफर देते हुए कहा कि उसकी आबकारी विभाग में अच्छी पकड़ है। वाराणसी जिले में एक देशी शराब की दुकान का आंवटन लाटरी सिस्टम से होना है। यदि वह तैयार होता है तो साझे में एक दुकान वह अविशेष के नाम से आवंटित करा सकता है। तहरीर में अविशेष ने बताया है कि जब दुकान के आंवटन के खर्च के बारे में पूछा तो रजत ने उसे कुल खर्च 27.83 लाख रुपये बताया। इस पर चौथाई हिस्सेदारी ही वहन करने पर सहमति दी और कहा कि जो भी लाभ होगा, उसमें चौथाई लाभ उसे मिलना चाहिए। इस पर रजत तैयार हो गया। इसके बाद रजत ने उसका आधार कार्ड, फोटो मांगा तथा आबकारी फार्म आदि पर अविशेष के हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन

तहरीर में अविशेष ने बताया है कि दुकान व फार्म के खर्च के रूप में रजत को हरदीपुर स्थित अपनी दुकान पर बुलाकर 2.70 लाख रुपये दे दिए। बाद में 7 मार्च को 2025 को रजत ने फोन पर बताया कि दुकान उसके नाम पर आवंटित हो चुकी है। इसके साथ ही उसने चौथाई हिस्से के हिसाब से बाकी रकम की मांग की। इस पर उसने सिविल लाइंस स्थित बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचकर 11 मार्च को चार लाख रजत के वाराणसी के नदेसर शाखा स्थित खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद 18 मार्च को 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इस तरह से अपना कुल चौथाई हिस्से का पैसा 6.95 लाख रजत को दे दिया। रजत ने बताया कि हर चार महीने पर दुकान का हिसाब होगा। बीते अगस्त महीने में जब दुकान में हुए फायदे के हिसाब की मांग की तो रजत मुकर गया। उसने रजत से अपने दिये हुए पैसों की मांग की तो वह गाली देने लगा और बोला कि पैसे को भूल जाओ, नहीं तो हत्या करवा देगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed