फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A bike rider going to his sister's house to get a Rakhi tied was hit by a pickup truck

Jaunpur News: बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A bike rider going to his sister's house to get a Rakhi tied was hit by a pickup truck
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव के पास बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे एक बाइक सवार विनीत (27) को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। चालक पिकअप लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी विनीत शनिवार को रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन से राखी बंधवाने गौराबादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दोपहर करीब 12.30 बजे जफराबाद-सेवईनाला रोड पर रत्तीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से फल लदे पिकअप ने बाइक टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। हादसे में घायल विनीत को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से तहरीर दिए जाने पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed