{"_id":"6ab58baf0fc281eeed09a244","slug":"a-550-bed-hospital-will-be-built-on-the-upper-floor-of-the-medical-colleges-opd-building-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-163533-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन के ऊपरी तल पर बनेगा 550 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन के ऊपरी तल पर बनेगा 550 बेड का अस्पताल
विज्ञापन
उमनाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सिद्दीकपुर । संवाद
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों को भर्ती करके उपचार करने के लिए 550 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज में बन रहे अस्पताल भवन के निर्माण में देरी के कारण कार्यदायी संस्था ने अभी तक भवन हैंडओवर नहीं किया है। इस कारण अब मेडिकल कॉलेज में ओपीडी भवन के ऊपरी तल पर अस्पताल बनाने की तैयारी है। अग्निशमन विभाग से एनओसी सहित अन्य औपचारिकता पूरी होने में परेशानी हो रही है।
मेडिकल कॉलेज में 120 बेड पर भर्ती किए जा रहे हैं मरीज
मेडिकल परिसर में 120 बेड पर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। जबकि यहां आईपीडी के ज्यादा मरीज आते हैं। ऐसे में सभी को भर्ती करके उपचार करने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने 550 बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। भवन हैंडओवर होने के बाद अस्पताल की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा।
साल 2025 में पूरा होना था अस्पताल भवन का निर्माण
उमानाथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल भवन का निर्माण 2025 में पूरा करके हैंडओवर करना था। लेकिन तय समय से करीब 20 महीने ज्यादा बीतने के बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अभी वायरिंग, दरवाजे और खिड़की का काम अधूरा है। इस कारण अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है।
विज्ञापन
28 फरवरी 2027 तक भवन हैंडओवर करने का आश्वासन
अस्पताल भवन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने 28 फरवरी 2027 तक भवन को पूरा कर हैंडओवर करने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले महीने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बुलाकर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।
ओपीडी भवन के ऊपरी तल पर 550 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने अभी तक भवन निर्माण पूरा करके हैंडओवर नहीं किया है। भवन का निर्माण साल 2025 में पूरा होना था। लेकिन अभी तक अधूरा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यदायी संस्था को फरवरी 2027 तक भवन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। - प्रो. आरबी कमल, प्राचार्य उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर