फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A 5 MVA power substation will be built in the city at a cost of Rs 8 crore.

Jaunpur News: शहर में 8 करोड़ से बनेगा पांच एमवीए क्षमता का बिजली उपकेंद्र

Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A 5 MVA power substation will be built in the city at a cost of Rs 8 crore.
जौनपुर। शहर के प्रसाद तिराहे के पास अलीखानपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इससे न सिर्फ ओवरलोडिंग, शटडाउन व ब्रेकडाउन की समस्या दूर होगी बल्कि शहर में होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस उपकेंद्र का निर्माण साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। इससे शहर के करीब नौ हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

करीब पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहर में वर्तमान पांच उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। समय के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण गर्मियों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर व उपकेंद्रों पर लोड अधिक होने से आए दिन गड़बड़ी आती है। कई बार ट्रिपिंग भी होती है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने सभी वितरण खंडों से बिजनेस प्लान में नए उपकेंद्र स्थापति करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली विभाग तृतीय की ओर से प्रसाद तिराहे के पास अलीखान पुर में पांच एमवीए क्षमता नये उपकेंद्र स्थापित करने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण के कुल साढे आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस उपकेंद्र को 132 हुसैनाबाद उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इससे सिपाह और अहियापुर उपकेंद्र का लोड कम हो जाएगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इन उपकेंद्रों से होती बिजली आपूर्ति
जौनपुर। वर्तमान में शहर में पांच उपकेंद्र हैं। इनमें अहियापुर में 30 एमवीए, नईगंज में 20, सिपाह में 10, टीडी कॉलेज 10, हुसैनाबाद में 20 एमवीए क्षमता के उपकेंद्र हैं जिससे शहर में विद्युत आपूर्ति की जाती है। अब एक और 5 एमवीए का उपकेंद्र स्थापित होने से उपकेंद्रों संख्या छह हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली मिलेगी।

वर्जन
प्रसाद तिराहे के पास अलीखानपुर में 5 एमवीए का नया उपकेंद्र स्थापित करने के लिए शासन की ओर साढ़े आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। नए उपकेंद्र बनने के बाद शहर में करीब नौ हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। -एसके सिन्हा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed