फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashish Mishra became the city president of the Kerakat Industry and Trade Delegation

Jaunpur News: आशीष मिश्र बने केराकत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष

Fri, 23 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ashish Mishra became the city president of the Kerakat Industry and Trade Delegation
केराकत--नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Archive
केराकत। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने केराकत नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन करते हुए व्यवसायी आशीष मिश्र को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नितेश कसौधन को महामंत्री तथा विनोद जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पुनर्गठन के बाद जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने नवनियुक्त नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र को एक सप्ताह के भीतर नगर कार्यसमिति का गठन कर उसकी सूची प्रेषित करने का निर्देश दिया। आशीष मिश्र के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्थानीय व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संगठन व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी तथा उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed