{"_id":"60-93189","slug":"Jaunpur-93189-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीपुर में क्रिकेट खेलने गए युवकों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीपुर में क्रिकेट खेलने गए युवकों की पिटाई
Jaunpur
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। सोतीपुर गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए कथित विवाद में चार युवकों को मारा पीटा गया। घटना की खबर पर जब मार खाए युवकों के गांव के लोग जुटे तो पता चला कि मामला शोहदागीरी का है। गांव वालों ने बताया कि चारो युवक गांव की एक लड़की को कई दिनों से परेशान कर रहे थे। इस नाते उनकी धुनाई की गई। बाद में चारो को छोड़ दिया गया। सोतीपुर गांव के प्रधान परमानंद यादव ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
सोतीपुर गांव की एक युवती पास के डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पिछले कई महीने से पड़ोसी गांव के चार युवक उसे परेशान कर रहे थे। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी थी। मंगलवार को गांव में क्रिकेट चल रहा था। जिसमें दियावां, दुबान, गोहका तथा सोतीपुर के युवक खेल रहे थे। क्रिकेट में वह युवक भी शामिल थे जो छात्रा को तेग करते रहे हैं। क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ तो बात बढ़ गई। आरोप है कि सोतीपुर के कुछ लोगों ने चारों युवकों को बंधक बना लिया और मारा पीटा। फिलहाल पंचायत के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।