फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कील्हापुर तरहटी गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी खबर पुलिस और विवाहिता के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

सरायममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी विक्रमाजीत ने अपन पुत्री मनीला देवी (22) का विवाह दो साल पहले कील्हापुर तरहटी गांव में अरविंद यादव से किया था। दोनों को विवाह के दो वर्ष बाद भी संतान सुख नहीं मिला था। मंगलवार की रात में मनीला घर वालों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। आधी रात में मनीला के पति अरविंद की आंख खुली तो वह दूसरे कमरे में सो रही अपनी पत्नी के पास गया। कमरे का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। मनीला कमरे में रस्सी के सहारे लटक रही थी। अरविंद ने घर के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मनीला के पिता विक्रमाजीत ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग काफी दिनों से गाड़ी और पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने विक्रमाजीत की तहरीर पर मनीला के पति अरविंद यादव, जेठानी गुलाबपत्ती और ससुर जवाहर यादव के खिालाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed