{"_id":"60-92507","slug":"Jaunpur-92507-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अबूझ हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की अबूझ हाल में मौत
Jaunpur
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के सरायभोगी गांव निवासी स्व. आशिक अली की पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही शव को दफन कर दिया। गांव निवासी स्व. आशिक अली की पुत्री असमां (12) काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। सोमवार को असमां की मां मैमुन निशां प्राथमिक विद्यालय सरायभोगी में खाना बनाने चली गईं। इसके अलावा उसकी दो और बेटियां भी विद्यालय चली गईं। असमां की मां मैमुन निशां घर आई तो असमां के गले में दुपट्टे कसा हुआ था।