फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत पर दी बधाई

गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत पर दी बधाई

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। गुजरात में भाजपा के पांचवी तथा नरेंद्र मोदी के तीसरी बार जीत दर्ज करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी। संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। चहारसू चौराहे पर गाजेबाजे के साथ आतिशबाजी की। इस मौकेपर मंजू उपाध्यय ने कहा कि गुजरात में राष्ट्रवाद की जीत हुई है। गुजरात के परिणाम का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की जीत का मतलब देश की जनता की जीत। अब देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि गुजरात में भजपा की जीत से पार्टी का हर कार्यकर्ता उत्साहित है। परविंद सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में हिंदुत्व की हवा चल रही है। रामकृष्ण नारायण ने कहा कि गुजरात नें धर्मेनिरपेक्षता की जीत हुई है। इसे लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जाना चाहिए। आलोक सेठ ने कहा कि गुजरात की जनता ने भाजपा को सत्ता में पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। नरेंद्र मोदी के जीत से उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। जुलूस में दीपचंद सोनी, प्रह्लाद सेठ, रामजी सोनी, डा. रामसूरत मौर्य, आलोक मिश्र, संदीप सरोज, अनिल जायसवाल, सत्येंद्र साहू, विष्णु सेठ, घनश्याम गुप्त, निलेश सेठ, मो. शफीक, राजकुमार बिंद, बृजमोहन शुक्ल, पंजक तिवारी, आलोक गुप्त, अवनींद्र यादव, बसंत प्रजापति, लल्लू सेठ, राजकुमार, गौरव, दिव्यांशु सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed