फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच मोहरर्म पर निकला अलम, दुलदुल का जुलूस

पांच मोहरर्म पर निकला अलम, दुलदुल का जुलूस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सबसे पुराने इमामबाड़ा छतरीघाट से अलम और दुलदुल का जुलूस निकला। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे या अली या अब्बास या हुसैन की सदा देते हुए बढ़ रहे थे। मजलिस की शुरुआत सोजख्वानी से असगर हुसैन ने की। पेशखानी एहतेशाम जौनपुर ने की और मजलिस को अजीम बहराइची ने खेताब किया।
विज्ञापन

मजलिस में अजीम बहराइची ने हजरत जैनब के दोनों लाल औन-मोहम्मद का मसाएब पढ़ा। उन्होंने कहा कि दोनों बहुत ही बहादुरी से यजीदी फौज का सामना करते हुए शहीद हो गए। जुलूस अंजुमन जुल्फे कारिया के साथ इमाबाड़ा दालान पर पहुंचा। यहां से कल्बे हसन के नेतृत्व में तुर्बत निकाली और दुलदुल से मिलन हुआ। अंजुमन गुलशने इस्लाम ने नौहा पढ़ा। इस दौरान अलमदार रिजवी, शहेंशाह हुसैन, असगर अली, मुन्ना, असगर मेंहदी, शाहिद मरसियांख्वा, बहादुर अली आदि मौजूद रहे। जुलूस कोठियाबीर मुहल्ले में पहुंचा। यहां पर हाजी अब्बास इमामबाड़े से ताबूत सकीना और गहवारे अली असगर अंजुमन असगरिया के नेतृत्व में निकला और दुलदुल से मिलन हुआ। यहां पर मोमनीन के लिए नज्र का एहतेमाम किया गया था सभी ने नज्र का प्रसाद (तबररुक) ग्रहण किया। जुलूस पुन: छतरीघाट जाकर समाप्त हुआ। अंजुमन कासिमियां की ओर से इमामबाड़ा चहारसू से पांच अलम का जुलूस निकला। जुलूस की मजलिस को इसरार हुसैन एडवोकेट ने पढ़ा। जुलूस में अंजुमन जाफरिया लोगों ने मातम किया। जुलूस के साथ मातम करते हुए शहरयार, एएम डेजी, शहेंशाह हुसैन, जावेद सुल्तान, नासिर रजा, शौकत हुसैन, शोएब रजा, आदि मौजूद रहे। जुलूस पुन: बाबू राम प्रधान की गली से होता हुआ इमामबाड़ा चाहरसू में जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed