{"_id":"60-80574","slug":"Jaunpur-80574-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा
Jaunpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के असवा गांव के दलित प्रधान रामजीत को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। थानेदार ने जब कार्रवाई नहीं की तो रविवार को उसने नवागत एसपी मंजिल सैनी से मुलाकात कर शिकायत की। प्रधान का आरोप है कि वह मनरेगा मजदूरों को लेकर चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। पहले लोगाें ने गाली गलौज शुरू किया। आपत्ति करने पर पिटाई कर दी। संयोग ही था कि वहां मनरेगा मजदूर मौजूद थे। मजदूर नहीं रहे होते शायद उसकी जान भी चली जाती। एसपी ने थान की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन