फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्र संघ चुनाव में उम्र का बखेड़ा

छात्र संघ चुनाव में उम्र का बखेड़ा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। छात्र संघ चुनाव में अब उम्र का विवाद खड़ा हो गया है। छात्र संगठनों ने कुलपति को पत्रक सौंपकर चुनाव लड़ने की उम्र को लेकर स्थिति साफ करने की की मांग की थी लेकिन विश्वविद्यालय स्तर से आयु सीमा के संबंध कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यदि आयु सीमा की बाध्यता हुई तो 25 फीसदी छात्र नेता चुनावी दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

एलएलबी के छात्राें का कहना है कि अंडर ग्रेजुएट के छात्रों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष की जाए। व्यवसायिक कालेजों में छात्रों के लिए भी उचित छूट दिए जाने की मांग की। पीजी छात्रों के लिए चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 25 वर्ष निर्धारित करने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि विधि स्नातक की उम्र अधिकतम 22 वर्ष दर्शायी गई है। यदि छात्र 17 वर्ष की उम्र में ही प्रथम वर्ष में दाखिला लेता है तो बीए, बीएससी, बीकाम में नियुनतम आयु 20 व 21 वर्ष हो जाएगी। इसके बाद एलएलबी में दाखिला लेने पर उसकी पढ़ाई 25 वर्ष में पूरी होगी। छात्रों का कहना है कि चुनाव के लिए उम्र की सीमा तय नहीं होने से छात्रों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विगत दिनों छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति का ध्यान आकृष्ट करते हुए चुनाव के लिए आयु सीमा का निर्धारण किए जाने की मांग की थी। कालेजोें को भी विश्वविद्यालय प्रशासन से उम्र के बाबत लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed