फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नपा के संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा

नपा के संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका और पंचायतों से संविदाकर्मियों को हटाए जाने की जानकारी होते ही कर्मचारी आग बबूला हो गए। उन्होंने शनिवार को शहर के उर्दू बाजार स्थित जलकल विभाग में नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया। करीब एक सौ की संख्या में लोग नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचे। यहां हुई सभा में सभी ने एक स्वर में सरकार के फैसले की निंदा की।
विज्ञापन

कामरेड हनीफ ने कहा कि शासन के फैसले के चलते संविदाकर्मी तथा जनता दोनों को दिक्कत आएगी। कई कर्मचारियों का परिवार सड़क पर आ जाएगा। लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसा भी नहीं कि लोग साल, दो साल से संविदा पर काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी तो ऐसे हैं कि जिन्हें काम करते हुए 12 वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है। युवा अवस्था नगर पालिका की तरक्की में गुजार दिया। अब बुढ़ापे के दिन सामने आ गए हैं। ऐसे में यदि लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा तो वे क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अलावा जनता को भी समस्याएं झेलनी होगी। कर्मचारियों की कमी से पालिका पहले से ही त्रस्त है। संविदाकर्मियों को हटाए जाने से पेयजलापूर्ति, प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं काफी प्रभावित होंगी। ऐसे में जनता तथा कर्मचारियों के हित को देखते हुए सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए। इससे पूर्व संविदा कर्मचारियों ने संबंधित अफसरों को ज्ञापन भेजा। इस दौरान संजय पाठक, राम गणेश, राम आसरे, मोती लाल, शरीफ अहमद, रीता देवी, इरशाद हुसैन, वसीम हैदर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन
संविदाकर्मियों को अपनी बात व्यवस्था के तहत रखनी चाहिए। प्रदर्शन, हल्ला बोल करना उचित रास्ता नहीं है। यदि लोगों को फैसले पर आपत्ति है तो अपनी बात शांति पूर्ण ढंग से रख सकते हैं। - एमपी सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed