{"_id":"62251","slug":"Jaunpur-62251-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद
Jaunpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। सुजानगंज चौराहा स्थित पटेल मेडिकल स्टोर पर बुधवार दोपहर छापेमारी में एक्सपायर दवाओं की खेप बरामद हुई। इनमें कुछ दवाएं ऐसी थी जिनकी वैधता तिथि 10 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। बच्चों के लिए प्रतिबंधित सिरप भी दुकान से बरामद किया गया। इन दवाओं की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एमबीबीएस होने का दावा करने वाले बीएससी पास झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर ंलिया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक को पहले से सूचना मिली थी कि पटेल मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालक झोलाछाप चिकित्सक पुडि़या में ये दवाएं रखकर मरीजों को पकड़ाता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक, एसडीएम श्रीनिवास तिवारी और थाने की फोर्स ने पटेल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। घघरिया निवासी मेडिकल स्टोर संचालक डा. लल्लन राम पटेल मेडिकल स्टोर पर मौजूद था। ड्रग इंस्पेक्टर ने लल्लन राम से लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने बेधड़क जवाब दिया कि वह एमबीबीएस है उसका मेडिकल स्टोर अवैध नहीं है। ड्रग इंस्पेक्टर ने लाइसेंस दिखाने को कहा तो कुछ देर तक लल्लन ने इधर-उधर की बात की लेकिन खुद को फंसता देख उसने स्वीकार किया कि बिना रजिस्ट्रेशन के वह 15 वर्षों से दवा मेडिकल स्टोर चला रहा है। कड़ाई से पेश आने पर यह भी कुबूल किया कि वह मात्र बीएससी पास है और मरीजों का उपचार करता है। मेडिकल स्टोर की तलाशी में वहां रखी दवाओं में करीब 70 प्रतिशत दवाएं एक्सपायर मिलीं। किसी की वैधता तिथि 2002 में खत्म हो चुकी थी तो किसी की 2004 या 2006 में। बच्चों के लिए प्रतिबंधित हो चुके न्यूमेड सिरप की कई शीशियां भी रखी मिलीं। दवाओं के अलावा मेडिकल स्टोर पर आला और इस्तेमाल हुआ सिरिंज भी मिला। पूछताछ में लल्लन पटेल ने बताया कि वह दुकान पर मरीजों को देखने के अलावा गांव-गांव जाता था। झोलाछाप चिकित्सक लल्लन को हिरासत में लेकर दवाओं के साथ पुलिस कोतवाली लौटी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रतिबंधित सिरप न्यूमेड और कैल्सिप 500, रेजिप 20, आरडेफ, सेफक्सिम इंजेेेेक्शन, शेलकाल सिरप, एटीकोल्ड, ट्रैक्सिम सहित अन्य एक्सपायर दवाएं भारी मात्रा में जब्त की गई हैं। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। मेडिकल स्टोर संचालक झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ औषधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।