फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में जल्द शुरू होगी ऊसर सुधार योजना

जिले में जल्द शुरू होगी ऊसर सुधार योजना

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ऊसर सुधार एवं परती भूमि विकास राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही यूपी का माहौल बदल गया। आने वाले समय में प्रदेश का चतुर्दिक विकास होगा। जनता की गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा सूबे के विकास में खर्च होगा। वे रविवार को गन्ना सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के सटवां स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि बसपा सरकार ने विकास का सारा धन मूर्तियों और पार्कों पर खर्च कर दिया। आने वाले दिनों में शीघ्र ही व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो घोषणाएं की हैं जल्द ही उन्हें कार्यरूप में परिवर्तित किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति के बारे में पूछने पर मंत्री ने कहा कि मई के अंत तक व्यवस्था में सुधार दिखेगा। मछलीशहर में दो पालियों में आपूर्ति शुरू करा दी गई है, मुंगरा के लिए प्रयास जारी है। ऊसर सुधार योजना के बारे में उन्होंने कहा कि जिले के हर विकास खंड में ऊसर सुधार योजना जल्द प्रारंभ की जाएगी। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डैम के निर्माण हेतु सर्वे शुरू हो गया है। रिपोर्ट आते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। गन्ना सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सपा शासन में गांव गिरांव का चतुर्दिक विकास होगा। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह फंटू, प्रधानाचार्य बीके सिंह, रिंटी सिंह, अभयराज मिश्र, विश्वंभर दुबे, सर्वजीत सिंह, सुरेश सिंह, प्रेम नारायण सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed