{"_id":"61922","slug":"Jaunpur-61922-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी बघैला में खुलेगा पशु अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी बघैला में खुलेगा पशु अस्पताल
Jaunpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मल्हनीबाजार। करंजाकला विकास खंड के हिंदी बघैला गांव स्थित भगवान दास इंटर कालेज परिसर में पशुधन मंत्री पारस नाथ यादव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को खोखला किया है। पुन: रास्ते पर लाने के लिए करीब छह महीने लगेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव में निर्माणाधीन अस्पताल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और गांव में एक पशु अस्पताल भी खोला जाएगा। कहा कि पशु इंसान का एक अभिन्न अंग है। युवाओं को पशुपालन में ध्यान देने की जरूरत है। जल संरक्षण की समस्या विकट होती जा रही है। इसको रोकने के लिए जल संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2014 का चुनाव है। हम लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी जिसे भी प्रत्याशी उतारेगी उसे संसद में पहुंचाकर नेता मुलायम को प्रधानमंत्री बनाएंगे। क्षेत्र में बिजली की समस्या है। कोशिश कर रहे हैं कि जिले को 16 घंटे बिजली मिले। मल्हनी का विधायक ही नहीं हूं, अब प्रदेश का मंत्री हूं प्रदेश की समस्या हमारी समस्या है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. पतिराम यादव व संचालन मंगला प्रसाद यादव ने किया। स्वागत समारोह में मो. हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. कादिर खान, छोटे लाल यादव, निजामुद्दीन, मो. शाहिद, जीवन लाल यादव, राम अजोर, कपिल देव, हरिहर सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, चंदा श्रीवास्तव, जमुना यादव, अनिल यादव, बांके लाल यादव आदि उपस्थित थे।