{"_id":"61921","slug":"Jaunpur-61921-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज अधिकारी बन लूटा सरिया लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज अधिकारी बन लूटा सरिया लदा ट्रक
Jaunpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित अभिनव स्टील फैक्ट्री से शनिवार रात निकला सरिया लदा ट्रक लुटेरों ने एक्साइज अधिकारी बनकर लूट लिया। इलाहाबाद के सावडीह में माल लूट कर चालक का हाथ, पैर बांध सैदाबाद के पास फेंक दिया। रविवार सुबह चालक ने राहगीरों की मदद से ट्रक मालिक को सूचना दी।
मछलीशहर के ताजुद्दीनपुर निवासी राम अवध यादव की ट्रक पर अभिनव स्टील फैक्ट्री से माल लाद कर सुजानगंज क्षेत्र निवासी चालक जयनाथ शर्मा इलाहाबाद के लिए निकला। रात 11 बजे फूलपुर थाना क्षेत्र के सावडीह गांव के पास पीछे से नीली बत्ती लगी बोलेरो पर सवार लोगों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोकवाया। ट्रक चालक के मुताबिक बोलेरो से उतरे कुछ लोगों ने कहा कि चलो एक्साइज अधिकारी बुला रहे हैं। वह ट्रक से उतर कर उन लोगों के साथ कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि जबरन उसे बोलेरो में बैठा लिया गया। इसी दौरान कुछ लोग ट्रक लेकर चंपत हो गए। बोलेरो सवार लोगों ने हाथ, पैर बांध उसे वाहन में बैठाए रखा। सैदाबाद में वैरगिया नाले के पास भोर में उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह राहगीरों की मदद से चालक जयनाथ शर्मा ने ट्रक मालिक को जानकारी दी। इधर फैक्ट्री में ट्रक लूट का हल्ला मचने पर खलबली मच गई। चालक के लौटने पर फैक्ट्री प्रबंधक ने घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर थाने पर दी। चालक जयनाथ शर्मा को साथ लेकर थानाध्यक्ष राम कुमार यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल फूलपुर थाने से संबंधित होने के नाते फूलपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस पूछताछ के लिए चालक साथ ले गई।