{"_id":"61422","slug":"Jaunpur-61422-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच चलीं लाठियां, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के बीच चलीं लाठियां, छह घायल
Jaunpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकरारा/केराकत। भूमि विवाद में भाइयों का परिवार आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के सुरुआर पट्टी गांव में रास्ते के विवाद में दो भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। एक पक्ष से चक्रधारी 50, उनकी पत्नी शशिकला 45, पुत्री अलका 17, पुत्र शुभम 15 को चोट आई। घायल खुद थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी हुई। चक्रधारी का आरोप है कि रास्ते के विवाद में भाई ने ही उनके परिवार पर हमला किया है। तहरीर लेकर पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले आई। उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुई मारपीट में अनिल सिंह 40 और उनकी पत्नी सुमन लता सिंह 37 को चोट आई। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।