{"_id":"61347","slug":"Jaunpur-61347-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चली गोली,चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चली गोली,चार जख्मी
Jaunpur
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/बरसठी। रामपुर थाने के सिधवन (पचवल) गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत चार लोग जख्मी होगए। चारों को गोली के छर्रे लगे हैं। सभी को रामपुर पीएचसी से उपचार के बाद छोड़ दिया। घायल पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। देर रात पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
पचवल निवासी गिरीश दुबे और ब्रह्मदेव दुबे के बीच छह विस्वा जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। पंद्रह दिन पहले लेखपाल ने पैमाइश भी की थी। गिरीश को अंदेशा था कि लेखपाल ने दो विस्वा जमीन उनके हिस्से की भी ब्रह्मदेव के हिस्से में माप दी है। इसी को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी। सोमवार को ब्रह्म देव के पक्ष के लोग विवादित भूखंड पर निर्माण करा रहे थे। खाली जमीन को घेरा जा चुका था और शाम को घूरे की जमीन पर काम शुरू था। शाम करीब छह बजे विवाद बढ़ गया। घायलों का आरोप है कि भदोही के निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड गिरीश दुबे एक नाली बंदूक लेकर और उनके भतीजे पप्पू बल्लम लेकर मौके पर पहुंचकर धमकाना शुरू कर दिए। जब मौके से कोई नहीं हटा तो पचास मीटर दूर से ही एक नाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है गिरीश ने तीन राउंड गोलियां चलाई। निर्माण स्थल के बगल स्थित बरामदे में बैठी कमलाशंकर की पत्नी निर्मला (50), विकास की पत्नी पम्मी (22), ब्रह्मदेव की पत्नी ज्योति (45) तथा गांव के ही संतोष (40) को गोली के छर्रे लगे। गोली की आवाज सुनकर गांव के भी काफी लोग जमा हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने दौड़ाकर गिरीश दुबे से बंदूक छीन ली। बंदूक और घायलों को लेकर शाम करीब सात बजे सभी रामपुर थाने पहुंचे। यहां पुलिस को बंदूक सौंपी तथा घायलों को पीएचसी पहुंचाया। उधर, काफी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। थानेदार आशुतोष तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। गांव से गोली चलाने के आरोपी गिरीश दुबे की पत्नी ज्ञानशीला देवी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। देर शाम पुलिस ने गिरीश दुबे को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थाने पहुंचे गिरीश दुबे का कहना है कि महिलाओं में विवाद हो रहा था। छीनाझपटी के बीच गोली चल गई। उनकी पत्नी ज्ञानशीला को भी चोट आई है। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दी है।