{"_id":"60-140971","slug":"Jaunpur-140971-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नगदी जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर नगदी जेवर ले गए चोर
Jaunpur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर ओझैनिया गांव निवासी महेंद्र नाथ यादव के घर चैनल का ताला तोड़ घर में घुसे चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोर जब एक-एक करके माल समेट रहे थे तो परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
महेंद्र नाथ यादव वाराणसी स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप निर्माण खंड में तैनात हैं। शुक्रवार की रात वे परिवार के साथ छत पर सोए थे। रात में किसी समय चोर चैनल का ताला तोड़ अंदर दाखिल हो गए। वर्तन, जेवर की अटैची, बक्सा उठा ले गए। सूचना मिलने पर सीओ केराकत अशोक कुमार सिंह और गौराबादशाहपुर एसओ विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा। लेकिन, कोई खास सफलता नहीं मिली। महेंद्र यादव का कहना है कि अटैची में 35 हजार रुपये नकद, एक हार, चार कंगन, नथिया, मांगटीका, सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमका, झाली. चार अंगूठी सहित कीमती कपड़े और घर में रखा पीतल का बर्तन समेत लगभग छह लाख का सामान चोर उठा ले गए। सुबह अटैची और बक्सा घर से कुछ दूरी पर स्थित अरहर के खेत में टूटा मिला। मौके पर कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। डाग स्क्वॉयड को लेकर पुलिस काफी देर तक हलाकान रही, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।