{"_id":"60-131224","slug":"Jaunpur-131224-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मे 11 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मे 11 लोग घायल
Jaunpur
Updated Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बद्दूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। बारात में लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी चोट आई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। पीडि़तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। बद्दूपुर देवकली गांव निवासी राधेश्याम कनौजिया की बेटी की शादी 29 मई को थी। शुक्रवार को सुबह राधेश्याम शादी का सामान रखवा रहे थे। इसी बीच उनके पट्टीदारों से कहासुनी हो गई। मारपीट में लड़की के मामा सुरेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, सतीश, मामी निशा को चोट आई। दूसरे पक्ष के विशाल, राहुल, योगेंद्र को भी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन