फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्टेशन पर दुर्व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का धरना

स्टेशन पर दुर्व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का धरना

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सभा की। जिला पंचायत सदस्य जया दुबे के नेतृत्व में धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवस्था के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पेयजल की। यहां आने वाले यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए स्टेशन से बाहर इधर उधर भटकना पड़ता है। रात में स्टेशन धुप अंधेरे में डूब जाता है। रात में यात्रियों के लिए असुरक्षा का भय बना रहता है। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। मुख्य मार्ग से स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की दशा खराब है। हल्की बारिश में भी सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। जौनपुर से बदलापुर स्टेशन की दूरी 30 किलोमीटर होने के बाद भी यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता। इस मौके पर इंद्रमणि दुबे, राजेश बिंद, सोनू उपाध्याय, विवेक यादव, मनोज कुमार, कृष्णानंद तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता लालमणि मिश्र व संचालन विकास मिश्र ने किया। समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed