फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आसमान पर छाए रहे दिन भर बादल

आसमान पर छाए रहे दिन भर बादल

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। दिन भर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दो चक्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान पर बादल छाए होने के कारण मौसम ठंडा रहा। लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। पारा भी पिछले दिनों की तुलना में नीचे लुढ़का रहा। हालांकि शाम को करीब पांच बजे बादल छंट गए और धूप निकल आई। इससे सुबह की अपेक्षा मौसम थोड़ा गर्म हो गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सूरज से निकल रही आग ने लोगों को झुलसा दिया था। लोगों का घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा था। रविवार शाम को बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया था। यही हाल सोमवार को भी रहा। इस दिन भी मौसम गर्म नहीं रहा। इससे गर्मी से लोगों को निजात मिली। कई दिनों के बाद लोग रात में सुकून से सो सके। मंगलवार को भी सुबह से ही सूर्य देवता का दर्शन नहीं हुआ। बदली होने के चलते बाजार में भीड़ भी अधिक दिखी। अच्छे मौसम का मजा बच्चों ने भी लिया। छुट्टी का दिन और गर्मी न होने के नाते बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए तो कहीं दूसरे खेलों का आनंद भी लिया। मंगलवार को दिन भर बिजली आई गई लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं हुआ। गर्मी अधिक थी नहीं। इस वजह से लोगों के माथे पर शिकन नहीं देखी गई। दिन में दो चक्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं शाम को पांच बजते-बजते सूर्य भगवान ने भी दर्शन दे दिए। इससे मौसम थोड़ा गर्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed