{"_id":"60-130965","slug":"Jaunpur-130965-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडे्टस ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडे्टस ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
Jaunpur
Updated Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। एनसीसी के यूपी 5 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीएटीसी 311 के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी कैडे्टस ने मंगलवार को टीडी कालेज से नशामुक्त अभियान के तहत रैली निकाली। कर्नल आसित कंसल ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली शहर के कई इलाकों में भ्रमण करने के बाद लाइन बाजार में खत्म हुई।
रैली से पहले कर्नल आसित कंसल ने कहा कि आज देश के सामने नशाखोरी एक प्रमुख समस्या है। देश में युवा वर्ग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। काफी युवा नशाखोरी की आदत से परेशान हैं और इस ओर कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत को नशा मुक्त बनाना है। जिस दिन भारत का युवा नशा से पहरेज करना सीख जाएगा। काफी सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। इसके बाद एनसीसी कैडे्टस ने रैली निकाली। रैली में तख्ती बैनर के सहारे एनसीसी कैडेट लोगों को नशा से बचने के लिए प्रेरित कर रहे थे। रैली के दौरान कैडे्टस ने नारों, जोश, जज्बा के साथ राहगीरों को नशामुक्त होने का संकल्प दिला रहे थे। रैली रोडवेज, कचहरी होते हुए लाइन बाजार में आकर समाप्त हो गई। रैली के अंत में कैंप कमांडेंट आसित कंसल ने सभी कैडेट को शपथ दिलाया कि हम भविष्य में कभी इन सब चीजों का सेवन नहीं करेंगे। इस मौके पर मेजर शैलेन्द्र नाथ सिंह, ओपी सिंह, रजनीश सिंह, रमेश सिंह, वीके सिंह, राम प्रकाश सिंह, सूबेदार जगतार सिंह, सूबेदार गुरशरण सिंह समेत आदि मौजूद थे।