फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बा के पश्चिमी कौडि़या निवासी युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव उसके कमरे में लटका पाया गया। घर वालों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पश्चिमी कौडि़या मोहल्ला निवासी राजेश चौरसिया (35) की डाकघर तिराहे पर पान की दुकान है। दो वर्ष पहले फैजाबाद जिले के निवासी मीनाक्षी से उसका विवाह हुआ था। दोनों को एक दो वर्षीय बेटी मुनमुन भी है। परिवार वालों के मुताबिक एक माह पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज मीनाक्षी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। गत दस अप्रैल को राजेश फैजाबाद अपने ससुराल गया और अपनी बेटी मुनमुन को ले आया। शनिवार को मीनाक्षी अपने भाई के साथ आई और मुनमुन को लेकर चली गई। परिवार के मुताबिक राजेश इसी के बाद से काफी परेशान हो गया था। रविवार को वह सुबह उठा और शौच के लिए गया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। कमरे से दोपहर तक बाहर नहीं निकला तो उसका भाई नंद कुमार उसे बुलाने के लिए गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। राजेश रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। घर वालों इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed