फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धौरइल गांव में लाखों की चोरी

धौरइल गांव में लाखों की चोरी

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मल्हनीबाजार/करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में गुरुवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। नकदी, जेवरात कपड़ों समेत बर्तन भी चोर उठा ले गए। परिवार के लोग घर से बाहर सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और डाग स्क्वॉयड भी पहुंचा, लेकिन कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

धौरइल गांव निवासी रमेश कुमार मिश्र और उसका भाई दिनेश कुमार मिश्र का मुंबई में कारोबार है। दोनों भाई मुंबई में रहते हैं जबकि परिवार के अन्य सदस्य यहीं रहते हैं। इन दिनों मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके चलते परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे और बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी थी। गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोर घर में रमेश कुमार मिश्र के कमरे से पेटी और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की एक नथिया, दो झाला, दो झुमका, दो मंगल सूत्र, एक सोने की चेन, एक लाकेट, 30 हजार नकद, दस हजार रुपये मूल्य के पीतल और स्टील के बर्तन, 15 हजार के कपड़े समेट लिया। सुबह रमेश के परिवार वालों की आंख खुली तो घर में गए। यहां कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानेदार शशि भूषण राय हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर के बाद डाग स्क्वॉयड भी पहुंच गया। खोजी कुत्ता बादल घर से 50 मीटर दूर खेत तक गया और वहीं जाकर रुक गया। इसके बाद पुन: घर के अंदर आया फिर वहां से कहीं नहीं गया। तभी सीओ सदर अलका भटनागर भी पहुंच गईं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की। पुलिस छानबीन कर लौट आई। भुक्तभोगी के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये का सामान गया चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन


चोरी के सामान के साथ दो आरोपी धराए
सुजानगंज। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरईपार तिराहा स्थित फरीदाबाद से दो चोरों को हजारों के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरी का सामान बेचने मछलीशहर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे एसओ धर्मेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ फरीदाबाद गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक वाहन पर चेकिंग के दौरान उस पर कुछ इलेक्ट्रानिक सामान दिखाई दिया। उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछने पर वाहन में बैठे सिंगरामऊ के जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद निषाद और बस्ती के बरौहिया गांव निवासी असलम ने बताया कि सारा माल चोरी का है। इसको मछलीशहर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। चोरों के पास से कंप्यूटर, इनवर्टर और बैट्री, फोटो स्टेट मशीन, यूपीएस, मोबाइल कवर, चार्जर आदि बरामद हुआ है। यह सारा सामान सुल्तानपुर करौंधीकला थानाक्षेत्र की कई दुकानों से चोरी किया गया था। एसओ कहना है कि सारा सामान करीब एक लाख रुपये का है।


चोरों ने समेटे हजारों के माल
बक्शा। थानाक्षेत्र के बक्शा गांव में गुरुवार की रात गांव निवासी शिवव्रत शुक्ल के घर से चोरों ने हजारों का माल समेट लिया। शिवव्रत अपने परिवार के साथ इलाहाबाद में रहते हैं। गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर टीवी, सिसेंडर और डीवीडी पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा पाया तो सूचना शिवव्रत को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed