फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   माता के जयकारे से गूंज रहे देवी धाम

माता के जयकारे से गूंज रहे देवी धाम

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र में पांचवें दिन आदि शक्ति के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की उपासना की गई। मंदिरों में भोर से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था। दर्शन के लिए देवी में श्रद्धालुओं की दिन भर कतार लगी रही। मां का विधिवत पूजन कर लोग सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। घंटा घडि़याल की ध्वनि और माता के जयकारे से माहौल देवी मय बन गया है। दुर्गा मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। शीतला चौकियां धाम, मैहर देवी मंदिर में जनपद ही नहीं गैर जनपदों से भी श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर तथा ग्रामीणों इलाकों से लोग दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पूरा व्यवस्था की गई है। महिलाओं, पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवा कर दर्शन कराया जा रहा था। माता के जयकारे और घंटा घडि़याल की गूंज से आसपास का माहौल देवीमय बना हुआ है। मां के चरणों में मत्था टेक लोग कुशल मंगल की कामना कर रहे हैं। शहर के मडि़याहूं पड़ाव स्थित काली जी मंदिर में भक्तों की भारी उमड़ रही है। श्रद्धालुओं के बीच मंदिर के संस्थापक भगवती सिंह वागीश ने कहा कि ब्रह्मांड का कण-कण देवी मां की कृपा शक्ति से संचालित हो रहा है। मां अपार करुणामयी हैं। मां काली की उपासना से लौकिक, पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


श्रद्धालु महिला की चेन उचक्कों ने उड़ाई
जौनपुर। शहर के टीडी कालेज स्थित साईं मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालु महिला के गले से उचक्कों ने चेन उड़ा दी। महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव अजय कुमार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को टीडी कालेज स्थित साईं मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। आरोप है कि दर्शन करते समय अजय की पत्नी संगीता के गले से उच्चकों ने चेन पार कर दी। परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed