{"_id":"60-125411","slug":"Jaunpur-125411-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही भाजपा
Jaunpur
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मिशन-2014 को किसी भी कीमत पर फतह करने के लिए भाजपा अब कार्यकर्ताओं से भी प्रत्याशी का फीडबैक ले रही है। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रभारी एवं नरेंद्र मोदी के खास सिपहसालार अमित शाह की टीम जिले में पिछले चार दिनों से डेरा डाले हुए है। नगर के एक होटल में ठहरी टीम के सदस्य टिकट से नाराज पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सक्रिय हैं और आम कार्यकर्ताओं की भी नब्ज टटोल रहे हैं।
दरअसल भाजपा की जौनपुर और मछलीशहर सीट से घोषित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी के भीतर ही घमासान मचा हुआ है। जौनपुर सीट से युवा नेता केपी सिंह को टिकट देने से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की भी नाराजगी सतह पर आ गई है। इनके अलावा टिकट के लिए लाइन में लगे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यही हाल मछलीशहर लोकसभा सीट पर भी है। भाजपा ने यहां से हाल ही में पार्टी में शामिल रामचरित्र निषाद को प्रत्याशी बनाया है। रामचरित्र पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीट से अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। पार्टी के इस फैसले को लंबे समय से दल के लिए काम कर रहे वरिष्ठ नेता भी पचा नहीं पा रहे हैं। जौनपुर सीट से घोषित प्रत्याशी का तो पुतला तक फूंका गया। टिकट बटवारे को लेकर पार्टी के भीतर उपजे गतिरोध को देखते हुए ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है। नगर के एक होटल में ठहरी टीम के सदस्य अब तक टिकट के लिए कतार में खड़े पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो जौनपुर और मछलीशहर सीट पर चल रही राजनीतिक गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट भाजपा चुनाव संचालन समिति को भेजी जा रही है। इसके लिए पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ता भी यहां लैपटाप, इंटरनेट जैसी सुविधाओें के साथ मौजूद हैं। टीम के एक सदस्य की मानें तो वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर समेत पूर्वांचल की अन्य सीटों पर भी यह टीम नजर रखे हुए है। इसका मकसद नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाना तो है ही, वाराणसी से खुद चुनाव लड़ रहे मोदी की प्रतिष्ठा अगल बगल की सीटों से भी जुड़ गई है।