फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्म का आधार है श्रीमद् भागवत गीता

धर्म का आधार है श्रीमद् भागवत गीता

Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सतहरिया। माउंट आबू से आए कथा वाचक ऊषा बहन ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता सभी धर्मों का आधार है। श्रीमद् भावगत गीता की हर पंक्ति में जीवन का रहस्य समाहित है। यदि व्यक्ति गीता का अध्ययन करे और उसमें वर्णित उपदेशों को अपने जीवन में उतारे तो वह सचमुच मानव के रूप में अपने को पेश कर सकता है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक लॉन में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से आयोजित गीता ज्ञान रहस्य विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य के विचारों और भावनाओं को अपने आचरण के साथ प्रस्तुत करना चाहिए। मानव जीवन का उद्देश्य हमेशा मानवता की रक्षा और दूसरों की मदद होना चाहिए। भौतिक साधनों से दूर रह कर ही कोई भी व्यक्ति मानवता को नजदीक से देख सकता है। गीता के सार को समझने के लिए महापुरुषों के जीवन का अध्ययन करना जरूरी है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे बड़े संपन्न देश अमेरिका में भी गीता को काफी महत्व दिया जाता है। आज भी वहां के वैज्ञानिक गीता और महाभारत पर गहन चिंतन और शोध करते रहते हैं। गीता के ज्ञान से ही आत्म शक्ति का भाव पैदा होता है। इसी के अध्ययन से ही व्यक्ति की मनोवृत्ति बदलती है। गीता का अध्ययन फलदायी होता है। बुराई से अच्छाई की राह पर चलने का संदेश गीता में समाहित है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समय निकाल कर गीता का अध्ययन करते हैं। इस मौके पर नपाध्यक्ष कपिलमुनि, उमाकांत गुप्त, संगम लाल गुप्त, विश्वनाथ, शिव शंकर सिंह, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed