{"_id":"60-125146","slug":"Jaunpur-125146-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और मुलायम की सक्रियता से उड़ी बसपा की नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और मुलायम की सक्रियता से उड़ी बसपा की नींद
Jaunpur
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्वांचल में नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह की बढ़ती दखल से बसपा ने भी ईस्टर्न यूपी में सक्रियता बढ़ा दी है। बसपा नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, सतीश चंद्र मिश्र सरीखे नेता जौनपुर समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन नेताओं का पूर्वांचल में अगला कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है। पार्टी अपने परंपरागत वोटों को सुरक्षित रखने के साथ टिकट की दौड़ में असफल रहे सियासी सूरमाओं पर भी नजर रखे हुए है। उन्हें कहीं न कहीं से अपने पाले में करने की कोशिश की जा रही है।
खास बात यह है कि पार्टी के बड़े नेता शहर से दूरी बनाए हुए हैं। इनके कार्यक्रम के लिए ग्रामीण इलाकों का चयन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर नेवढि़या ब्लाक के जीतापुर गांव में आए तो नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर ब्लाक के जोगापुर गांव पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की सभा के लिए बदलापुर के सरोखनपुर गांव का चयन किया गया। इन नेताओं ने जनसभा करने के साथ वहां सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से भी बात कर उन्हें चुनाव में सफलता के लिए टिप्स दिए। इनके अलावा जोन को-आर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील, छट्ठूराम, वीरेंद्र चौहान, कमलाशंकर भारती, रामचंद्र गौतम सरीखे नेता भी विधानसभावार गांवों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्वांचल में भले ही चुनाव अखिरी चरण में है फिर भी पार्टी के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती जहां इमाम बुखारी से राजनीतिक पैठ कर मुस्लिम वोटों पर डोरे डाल रही हैं, वहीं बसपा के बड़े नेता पूर्वांचल में भाजपा, सपा और कांग्रेस जैसे दलों के नाराज लोगों के संपर्क में हैं। टिकट को लेकर दलों में उपजे गतिरोध का कहीं न कहीं से लाभ पाने की कोशिश की जा रही है। अपने दल से नाराज सियासी सूरमाओं को अपने पाले में करने की कोशिशें हो रहीं हैं। भाजपा से मछलीशहर सुरक्षित सीट से टिकट के लिए लाइन में रहे एक नेता ने पिछले दिनों रामपुर में आए स्वामी प्रसाद मौर्य से मडि़याहूं में मुलाकात की। इसे अन्य दलों में उपजे गतिरोध का लाभ उठाने की बसपा की कोशिश से जोड़ कर देखा जा रहा है।