फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   960 quintal paddy dumped at purchasing center due to not being registered on portal

पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से क्रय केंद्र पर 960 कुंतल धान पड़ा है डंप

Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
960 quintal paddy dumped at purchasing center due to not being registered on portal
सुईथाकला (जौनपुर)। किसानों से खरीद की गई धान का व्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहा है, जिससे सरपतहां थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सुईथाकला क्रय केंद्र पर 960 क्विंटल धान डंप पड़ा है। वहीं किसान पैसा लेने के लिए केंद्र सहित जिम्मेदारों के यहां चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सुईथाकला क्रय केंद्र पर करीब दो दर्जन किसान एक माह पहले सैकड़ों क्विंटल धान बेचे थे, लेकिन अभी तक धान विक्री का पैसा उनके खाते में नहीं पहुंच पाया है। किसान संतोंष कुमार सिंह, सुरेश पांडेय, अनिल सिंह व विनय सिंह सहित 23 किसानों का कहना है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाही के चलते संबंधित वेवसाईट पर समय से खरीद अंकित नहीं हो पाया और संबंधित वेबसाइट बंद हो गया है, जिससे हम लोगों को हमारे बेचे गए धान का पैसा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पैसा नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने जिम्मेदारों से शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सहकारी समिति सुईथकला के अमरबली यादव ने बताया कि समिति पर 23 किसानों के 960 कुतन धान खरीद किया गया है, लेकिन जब तक धान खरीद का व्योरा पोर्टल पर अंकित करने का कार्य किया गया, तब तक पोर्टल बंद हो गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, शीघ्र ही किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed