{"_id":"682634e407c65b7a0b05775f","slug":"95-crores-were-washed-away-like-water-but-90-of-the-ponds-are-dry-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-134296-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 95 करोड़ पानी की तरह बह गए लेकिन 90 फीसदी तालाब सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 95 करोड़ पानी की तरह बह गए लेकिन 90 फीसदी तालाब सूखे
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 714 अमृत सरोवरों का चयन किया गया है। करीब 95 करोड़ रुपये खर्च कर 530 तालाबों का काम पूरा हो गया है जबकि 184 अधूरे हैं। हालात यह है कि इन 530 तालाबों में से करीब 90 फीसदी यानी 477 तालाबों में पानी ही नहीं है। ऐसे में अमृत सरोवरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य बेमतलब साबित हो रहा है। यहां इंसान क्या पशु-पक्षियों की भी प्यास नहीं बुझ सकती। जल संचयन के लिए बनाए गए अमृत सरोवर बेमकसद साबित हो रहे हैं। गर्मी में इन तालाबों में पानी ही नहीं है। उनमें धूल उड़ रही है। मवेशियों, पक्षियों की प्यास बुझाने का दावा बेकार साबित हो रहा है। इसके अलावा कई अमृत सरोवर खोदकर छोड़ दी गई है । विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में सभी ब्लॉकों में कुल 714 अमृत सरोवर निर्माण के लिए चयन किए गए। इसमें से 530 पर काम पूरे हो गए हैं।
केस-1-बदलापुर के कुशहां दितीय गांव में करीब तीन साल पहले अमृत सरोवर का चयन किया गया था,लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। चारों तरफ खोदकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदारों की सुस्ती से अभी तक तालाब अधूरा है।
केस-2-सिंगरामऊ क्षेत्र के सिंहावल गांव में अमृत सरोवर जिसकी अनुमानित लागत 28 लाख है। इसका कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। अमृत सरोवर में एक बूंद भी पानी नहीं है। ग्राम प्रधान धर्मराज सरोज ने बताया कि अमृत सरोवर में पानी भरने का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन
केस-3-विकासखंड मडियाहूं के ग्राम पंचायत रामपुर सरैया गांव में अमृत सरोवर पूरा है, लेकिन, यहां पानी भरने का कोई साधन नहीं है। ग्राम प्रधान राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश की पानी ही तालाब भरने का एक मात्र साधन है।
केस-4- विकास खंड केराकत के पुरनपुर गांव में 2023 में चयनित 22 लाख की लागत से बन रहा अमृत सरोवर अब तक पूरा नहीं हो पाया है। प्रधान रामसामुझ यादव ने बताया कि मई माह के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
सूखे तालाब में पाथे जा रहे उपले-राजाबाजार। गद्दोपुर ग्राम पंचायत में आईटीआई स्कूल के समीप करीब 14 लाख रुपये की लागत से आधा अधूरा बना अमृत सरोवर सूखा है। तालाब की सतह में उपले पाथे जा रहे हंै। ग्राम प्रधान राम मिलन यादव ने बताया कि जितना बजट मिला था उससे अधिक काम कराया गया है। उधर अमारी ग्राम पंचायत का अमृत सरोवर करीब दो एकड़ में मनरेगा के तहत बनाया गया है, अभी तक पूरा नहीं सका है। तालाब में पानी भरने की कोई सुविधा नहीं है। मौजूदा प्रधान पति अनिल कुमार का कहना है कि अमृत सरोवर अभी बहुत काम बाकी है। बजट के अभाव में काम रुका है। संवाद
अमृत सरोवर में पानी भराने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है। कई जगहों पर अमृत सरोवर में पानी की सुविधा करा दी गई है, जहां नहीं है वहां कराई जा रही है। अधूरे अमृत सरोवरों को जल्द पूरा करा दिया जाएगा। - सुशील कुमार, डीसी मनरेगा।