फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   9.5 crore revenue will be received from the lottery of 12 shops

Jaunpur News: 12 दुकानों की लॉटरी से होगी साढ़े नौ करोड़ राजस्व की प्राप्ति

Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
9.5 crore revenue will be received from the lottery of 12 shops
आबकारी विभाग की 12 दुकानों की लॉटरी के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत विभाग को संभावना है कि साढ़े नौ करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। इसमें देसी की पांच, अंग्रेजी की एक, भांग की छह दुकानों की लॉटरी होगी। आवेदन छह मार्च से दस मार्च तक होगा।
विज्ञापन

इसके तहत देशी में सदर तहसील में मखदूमशाह अढ़न, जहांगीराबाद, मड़ियाहूं तहसील के झीमलगंज, केराकत के मछली गली, बेलवरिया, अंग्रेजी में अलीगंज कुल्हनामऊ, भांग की छह दुकानों में मखदूमशाहअढन, हुसैनाबाद, लाइन बाजार, सिपाह, शकरमंडी, मड़ियाहूं के शिकेपुर के लिए आवेदन किया जा सकता है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन के बाद 14 मार्च को कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकाली जाएगी। विभाग का अनुमान है कि लॉटरी से साढ़े नौ करोड़ के फीस की प्राप्ति होगी। इसमें देशी शराब से नौ करोड़, विदेशी से 36 लाख 25 हजार, भांग से 18 लाख 80 हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। इसमें देशी शराब के लिए आवेदन व प्रोसेसिंग फीस प्रति दुकान 30 हजार रुपये, विदेशी पर 35 हजार, भांग पर 20 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन


यह लगेंगे अभिलेख
इसमें आवेदनकर्ताओं का कैंसिल चेक, पैन कार्ड, नवीनतम आईटीआर, हैसियत प्रमाणपत्र दुकान के हिसाब से एक जनवरी 2022 के हिसाब से माना जाएगा। नोटरी शपथपत्र निर्धारित प्रारूप पर व फोटो लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉटरी के लिए छह से दस मार्च तक आवेदन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट में 14 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। इससे करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। -घनश्याम मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed