फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   94 booths will vote today in MLC elections

एमएलसी चुनाव में 94 बूथों पर आज पड़ेंगे वोट

Tue, 01 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
94 booths will vote today in MLC elections
विधान परिषद चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में बने काउंटर से चुनाव कराने के लिए सामग्री लेते मतदान कार्? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्नातक व शिक्षक खंड एमएलसी चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सोमवार शाम तक जिले में बने 94 बूथों को मतदान टोलियों ने संभाल लिया। इन बूथों पर कुल 55124 मतदाता वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सुरक्षा के लिए बूथों पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान सामग्री प्रदान किया गया। अलग-अलग बने स्टाल से पोलिंग पार्टियों ने बैलेट पेपर, सील, मुहर, मतपेटी सहित अन्य सामग्री प्राप्त की। इसका अच्छे से मिलान किया और फिर सकुशल चुनाव कराने के निर्देशों के साथ बूथों की ओर रवाना हुए। कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह से 29 बसों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 22 बूथ बनाए गए हैं। इस पर 6706 मतदाता वोट देंगे। वहीं स्नातक एमएलसी चुनाव में 48418 मतदाताओं के लिए 72 बूथ बनाए गए हैं। सकुशल चुनाव कराने के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन व एक सेक्टर की कमान एक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। बूथ पर पहुंचने के बाद फूल देकर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ के माध्यम से जरुरी इंतजाम कराए गए हैं। कोविड-19 के मद्देनजर हेल्प डेस्क भी होगा। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही मतदाता बूथ में प्रवेश कर सकेंगे। मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अनुपस्थित रहे 23 कर्मचारी होगी कार्रवाई
एमएलसी चुनाव कराने के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से 23 अनुपस्थित पाए गए। सभी के विरुद्ध के अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों में दो पीठासीन अधिकारी, चार मतदान अधिकारी प्रथम, पांच मतदान अधिकारी द्वितीय और चार मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। इनके अलावा रिजर्व में लगाए गए दो पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी प्रथम, दो मतदान अधिकारी द्वितीय और दो मतदान अधिकारी तृतीय भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के यह विकल्प होंगे मान्य
मतदाताओं को मतदान के लिए अपने साथ निर्वाचन आयोग से जारी निर्धारित नौ पहचान पत्रों में से एक ले जाना अवश्य है। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकाय, औद्योगिक इकाइयों की ओर से कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों के आधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं जिसमें संबंधित शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय से जारी उपाधि, डिप्लोमा का प्रमाणपत्र मूल रूप में, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधित दिव्यांगता का प्रमाणपत्र मूल रूप में से एक पहचान पत्र मान्य रहेगा।

कलेक्ट्रेट परिसर से चुनाव सामग्री लेकर बूथों की ओर रवाना होते कार्मिक।

कलेक्ट्रेट परिसर से चुनाव सामग्री लेकर बूथों की ओर रवाना होते कार्मिक।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed