फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   908 village head will take oath of office

908 ग्राम प्रधान ही ग्रहण करेंगे पद शपथ

Sun, 23 May 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
908 village head will take oath of office
जौनपुर। जिले में केवल 908 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य ही पद शपथ ग्रहण करेंगे। कारण शेष 832 ग्राम पंचायतों में पद के सापेक्ष दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं, जिससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। प्रधानों व ग्राम पंचायतों को पद शपथ ग्रहण कराने की तैयारी में पंचायती राज विभाग जुट गया है। प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियो कांफ्रेसिंग व वर्चुअल के माध्यम से पद शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य ब्लाक मुख्यालयों पर पद शपथ ग्रहण नहीं करेंगे। वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग व वर्चुअल के माध्यम से शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए शासन से निर्देश आते ही पंचायती राज विभाग तैयारी में जुट गया है। इस दौरान बीडीओ को प्रधानों को शपथ ग्रहण कराने का निर्देश देते हुए आन लाइन शपथ ग्रहण कराने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि जिले में 1740 ग्राम पंचायतों में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें से 832 ग्राम पंचायते ऐसी थी, जहां पद के सापेक्ष दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जा सके थे। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों के प्रधान का पद शपथ नहीं हो पाएगा, जबकि 908 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य चुनें गए हैं, जिससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed