फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   900 patients examined at free medical camp

Jaunpur News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 900 मरीजों की जांच

Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
900 patients examined at free medical camp
बदलापुर। क्षेत्र के श्री बजरंग इंटर कॉलेज में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 900 मरीजों ने वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श लिया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मरीजों के निःशुल्क उपचार के लिए आयोजित शिविर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन सिंह, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सिंह और डॉ. कार्तिकेय सिंह तथा फिजिशियन डॉ. हर्ष सिंह व डॉ. जफर की टीम ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की। इस अवसर पर अभिनव उर्फ साहिल सिंह, प्रधानाचार्य शशिभूषण मिश्रा, मयाशंकर तिवारी, शेरबहादुर मौर्य, संजय चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed