{"_id":"68e80cb614a62539fd084fa9","slug":"9-year-old-boy-dies-after-being-injected-by-medical-store-owner-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-142286-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया इंजेक्शन, 9 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया इंजेक्शन, 9 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
हैदरपुर बाजार में सुई लगाने से बालक की हुई मौत पर हंगामा करते परिजन। संवाद
- फोटो : katra news
बक्शा। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने सुई लगाने के बाद करीब नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज परिवारवालों ने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। थोड़ी देर में जुटे ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की। साथ ही घर के पीछे पहुंचकर वहां खड़ी एक कार, दो बाइक और घर में घुसकर आग लगाने की कोशिश कर तोड़फोड़ की। करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से शव को कब्जे में लेकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
हैदरपुर गांव निवासी शिव पूजन यादव के बेटे युग यादव (9) के पेट में दर्द होने की शिकायत पर शाम 6 बजे परिजन हैदरपुर बाजार पहुंचे। दादा जय प्रकाश यादव के मुताबिक देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने एक नामजद डाॅक्टर से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर युग को इंजेक्शन लगा दिया। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद युग की तबीयत खराब हो गई। वे आनन-फानन में उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही युग ने दम तोड़ दिया।
उधर, घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ बाजार पहुंच गई। लोगों ने शव रखकर बक्शा-तेजीबाजार लोहिंदा मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर में घुस तोड़फोड़ करते हुए घर में घुसकर पीछे खड़ी एक कार और दो बाइक में आग लगा दी। उत्तेजित लोगों ने घर में भी आग लगाने की कोशिश की। परिजन मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोग हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष की सूचना पर एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर देवेश सिंह बदलापुर, बक्शा, महराजगंज, सिकरारा व तेजीबाजार थाने की पुलिस के साथ पहुंचे। एहतियातन दमकलकर्मियों को भी बुलाया गया। मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद पुलिस करीब साढ़े सात बजे शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उग्र भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे में पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाकर आवागमन बहाल कराया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बीच भीड़ में कुछ लोगों ने एक बाइक व दो पहिया वाहन के पिछले हिस्से में तोड़फोड़ की, साथ ही आरोपी के घर के बाहरी हिस्से में तोड़फोड़ की। किसी प्रकार का कोई आग नहीं लगाया गया।