फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8th class student dies, cousin injured in collision with school van

Jaunpur News: स्कूल वैन की टक्कर से 8वीं की छात्रा की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 06 Oct 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
8th class student dies, cousin injured in collision with school van
मुंगराबादशाहपुर। जयपालपुर गांव के पास एक स्कूली वाहन ने 11 वर्षीया बालिका को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के बनवीरपुर निवासी आशीष बिंद (12) पुत्र कर्मराज बिंद और आंचल बिंद (11) पुत्री धर्मराज बिंद शनिवार को सुबह दोनों चचेरे भाई-बहन एक ही साइकिल से अपने घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर पढ़ने जा रहे थे। दोनों कक्षा आठ के विद्यार्थी थे और एक साथ स्कूल जाते थे। जयपालपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन ने सामने से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाई-बहन वाहन के नीचे आ गए। इसमें बहन आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आशीष को मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। उधर छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि स्कूल वाहन कब्जे में है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed