{"_id":"5da36df38ebc3e93d33e7775","slug":"84-thousand-farmers-have-not-received-samman-nidhi-jaunpur-news-vns4888710138","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि
विज्ञापन

जिले से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जनपद में 84 हजार 330 किसान ऐसे हैं, जो जिले के बाहर हैं। इन किसानों को अभी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने अभी रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया है। यह आंकड़ा राजस्व विभाग द्वारा सर्वे करने के बाद आया है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिकजिले के छह तहसीलों में भूलेख के अनुसार आठ लाख 16 हजार 662 किसान हैं।
किसानों को खेती किसानी करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। वे आसानी से खेती कर सके। इसके लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का संचालन किया गया है। जिसके तहत किसानों को एक साल में तीन किश्तों में कुल छह हजार रुपया देने का प्राविधान किया गया है। सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए राजस्व विभाग से सर्वे कराया गया। इस दौरान भू-लेख के अनुसार जिले में कुल 3391गावों में कुल आठ लाख 16 हजार 662 किसान हैं। जिसमें से अभी तक उक्त योजना का लाभ देने के लिए पांच लाख 64 हजार 411 किसानों का पंजीयन हो चुका है।वहीं जिले में बाहर रहने वाले 84 हजार 330 किसान पाए गए हैं। विभाग की मानें तो ऐसे किसान रजिस्ट्रेशन कराए। इसके बाद उनको लाभांवित किया जाएगा।
इनसेट:
मछलीशहर में सबसे अधिक बाहर रहने वाले हैं किसान
जौनपुर। जिले में राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वे के आकड़े को देखें तो सबसे अधिक मछलीशहर तहसील में किसान है बाहर रहते हैं। जबकि सबसे कम शाहगंज तहसील में किसान बाहर रहते हैं। सदर तहसील में 14069 , मड़ियाहूं में 6036 , केराकत में 12804 , मछलीशहर में 31006, शाहगंज में 3000 और बदलापुर में 17415 किसान हैं, जो बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
इनसेट:
30472 पात्र किसान रजिस्ट्रेशन के लिए बचे हैं शेष
जौनपुर। जिले के छह तहसीलों में अभी भी 30472 पात्र किसान ऐसे बचे हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है। जिसमें सदर तहसील में 6144,मड़ियाहूं में 6000,केराकत में 4547, मछली शहर में 4471, शाहगंज में 4278 और बदलापुर में 5032 किसान हैं। जिनका पंजीकरण करना शेष हैं।
कोट:
राजस्व विभाग के सर्वे में 84330 किसान बाहर रहने वाले पाए गए हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है। ऐसे किसान घोषणा पत्र भरकर खतौनी की नकल, आधार नंबर व बैंक पासबुक की फोटो काफी के साथ संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। किसान पीएम किसान डाट जीओवी डाट इन पर जाकर फार्मर कार्नर को क्लिक कर भी स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक