फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8.19 lakhs were returned to the accounts of 16 victims of cyber fraud

Jaunpur News: साइबर ठगी के शिकार 16 लोगों के खाते में 8.19 लाख कराया वापस

Sat, 26 Aug 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
8.19 lakhs were returned to the accounts of 16 victims of cyber fraud
साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी के शिकार हुए 16 व्यक्तियों के खाते में आठ लाख 19 हजार 870 रुपये वापस कराया। जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की। साइबर क्राइम से प्रभावित व्यक्तियों में कोतवाली के मोहम्मद एहसान खान का 25 हजार रुपये, कृष्णा विश्वकर्मा का 12 हजार, केराकत के अंकित निषाद का 15 हजार, जलालपुर निवासी स्वतंत्र कुमार का दो हजार 165, मछलीशहर की सरस्वती देवी का 37 हजार 950, बक्शा के संदीप गुप्ता का 40 हजार, सिकरारा के गौरव यादव का 10 हजार, मड़ियाहूं के प्रमोद कुमार यादव का 10 हजार, शाहगंज के सुपर नाज ट्रेडर्स का चार लाख 32 हजार 590, मछलीशहर के सच्चिदानंद मौर्या का पांच हजार, चंदवक के शैलेंद्र कुमार का 15 हजार, मछलीशहर के अनुज कुमार का 65 हजार, चंदवक के रोहित कुमार सिंह का 15 हजार, सुजानगंज के जितेंद्र सिंह यादव का 51 हजार 165, तेजीबाजार के ओमदत्त का 80 हजार, मीरगंज के इंद्रजीत सरोज का चार हजार रुपये वापस हुआ। पैसा वापस कराने वाली साइबर सेल की पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल, कांस्टेबल संग्राम सिंह यादव, कांस्टेबल सत्यम गुप्ता, कांस्टेबल चंदन कुमार यादव, कांस्टेबल सुगम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed