फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शनिवार से शुरू होगा वासंतिक नवरात्रि

शनिवार से शुरू होगा वासंतिक नवरात्रि

Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शनिवार से शुरू होगा वासंतिक नवरात्रि
जौनपुर। जगतजननी जगदम्बा की उपासना के लिये वासंतिक नवरात्रि का महापर्व छह अप्रैल दिन शनिवार से प्रारम्भ होगा। इस दिन से कलश स्थापना कर भक्त माँ के नौ स्वरूपों की पूजा करते है। नवरात्र को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई शुरू हो गई है। बाजार में व्रत एवं अन्य सामानों की दुकानें सज गई है।
विज्ञापन

पं मुरारी श्याम पांडेय व्यास के अनुसार कोई भी देवी या देवता की शोडषोपचार पूजन हो, अनुष्ठान या यज्ञादि सभी में कलश की स्थापना एवं पूजन का विधान शास्त्रों में मिलता है। कलश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश सहित चारों वेद, सभी तीर्थों, समुद्रों एवं देवी-देवताओं का वास होता है। ज्योतिषी डा. शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि छह अप्रैल शनिवार को दोपहर 2.58 बजे तक है। कलश स्थापना विधान प्रतिपदा तिथि के भीतर पूरे समय में की जा सकती है। वैसे प्रात:काल सर्वोत्तम समय माना जाता है। अभिजित मुहूर्त का समय दिन में 11.30 बजे से 12.18 बजे तक रहेगा। प्रात:काल से दिन में 2.58 बजे तक कलश स्थापना किया जा सकता है। इस वर्ष महाष्टमी का पर्व दिन शनिवार 13 अप्रैल को है। जबकि महानवमी के साथ रामनवमी का पर्व रविवार 14 अप्रैल को मनाया जायेगा। ज्योतिषविद् अन्नु मिश्रा का कहना है कि इस वर्ष धन धान्य में वृद्धि का योग है। इस वर्ष का राजा शनि के कारण उपद्रव तथा युद्ध का वातावरण होगा। दुर्भिक्ष, जनहानि, अल्प वर्षा व तेज वायु का प्रकोप होगा। इस वर्ष का मंत्री रवि होगा जिसके कारण राजपक्ष तथा तस्करों से जनता में भय होगा। फसल की अच्छी उपज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed