जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को होटल रिवर व्यू में संपन्न हुआ। इस दौरान डा. प्रदीप कुमार सिंह को लगातार पांचवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि रमेश कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयभान यादव को जिलामंत्री, दिनेश राजभर को कोषाध्यक्ष, राजकुमार पांडेय को संप्रेक्षक व डा. रामकृष्ण यादव को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं विगत दो वर्षों में कार्यकारिणी की उपलब्धियों एवं आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा ध्वनिमत से पास कर दिया गया। मनबोध कुमार लाल ने सभी चयनित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। अभी लड़ाई लड़नी बाकी है। इस दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी व एडीओ पंचायत अशोक मौर्य, केके मिश्रा, राजेंद्र उपाध्याय, धर्मराज यादव, राजेंद्र यादव व रामजी मौर्य को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कर्मचारियों सीमा यादव, साजिद अंसारी, संजीव गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, रईश अहमद, रिकों सिंह, केशरी प्रसाद, सुनीता यादव व सरिता पाल आदि को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा.फूलचंद्र कन्नौजिया, सुरेश सिंह, कमल किशोर शुक्ला, रुपेश श्रीवास्तव, शांतिशरण सिंह, सतीश सिंह, अछैवरनाथ यादव, क्रांति सिंह व रामेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।